फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One lakh, 41 thousand voters increased, but vote percentage did not increase

Bahraich News: एक लाख, 41 हजार मतदाता बढ़े, लेकिन नहीं बढ़ा मत प्रतिशत

Wed, 15 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
One lakh, 41 thousand voters increased, but vote percentage did not increase
पुराने वोटरों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, युवाओं ने मतदान में निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन


बहराइच। बहराइच सीट पर हुए सोमवार को मतदान में मत प्रतिशत पर मिली मामूली बढ़त से कुछ राहत जरूर महसूस हुई है। लेकिन इस बार चुनाव में बढ़े हुए एक लाख 41 हजार 27 मतदाताओं में से 35 हजार से अधिक युवा वोटरों की अहम भूमिका रही है। पुराने वोटरों ने मतदान में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत 57.18 में आंशिक बढ़ोत्तरी करते हुए 2024 में 57.47 पर ही टिक गई।
चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व प्रशासन की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसमें 18 लाख 27 हजार 673 मतदाता थे। पिछले 2019 की मतदाता सूची के सापेक्ष इस बार चुनाव में एक लाख 41 हजार 27 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई थी। बढ़े हुए मतदाताओं में से 35 हजार 296 ऐसे मतदाता थे, जिन्होंने चुनाव में पहली बार मतदान किया था। अब बीते 2019 के लोकसभा के चुनाव के मतदान प्रतिशत पर गौर करें, तो चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 57.18 रहा था। वहीं मौजूदा लोकसभा चुनाव में पिछले मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोत्तरी करते हुए महज 57.42 तक ही पंहुचा सके। मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोत्तरी में सबसे अहम भूमिका पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों की रही।
विज्ञापन


नेताओं के प्रति नाराजगी ने रोके मतदाताओं के कदम
मौजूदा चुनाव के दौरान जनता पूरी तरह से खामोश दिखाई दिखाई दी। जिले के कई स्थानों पर जनता नेताओं के प्रति नाराजगी भी जताई थी। यही कारण रहा कि पूरे चुनाव के दौरान जिले की जनता में चुनाव के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी थी। राजनीति के जानकार जनता की नाराजगी को देखते हुए पहले से ही अनुमान लगा रहे थे कि इस बार भी मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होने की संभावना कम है। राजनीति के जानकारों का अनुमान सोमवार को मतदान के दिन सही ठहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं की अपील का भी कम रहा असर
चुनाव के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभाओं में सबसे ज्यादा भाजपा के स्टार प्रचारकों की आमद हुई थी। भाजपा के स्टार प्रचारकों में सबसे ज्यादा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन विधानसभाओं जनसभा की थी। वही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य नेताओं की भी आमद दर्ज हुई थी। जबकि सपा से सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय पर चुनावी जनसभा की थी। सभी नेताओं ने जिले की जनता से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की थी। लेकिन मत प्रतिशत ज्यादा नहीं बढ़ सका।

पिछले चुनावों से होती रही आंशिक बढ़ोत्तरी
वर्ष--------मतदान प्रतिशत
2014-------57.02
2019-------57.18
2024-------57.47
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed