फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, five injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 05 Apr 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in road accidents
बिछिया/रुपईडीहा। सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बिछिया की ग्राम पंचायत सुजौली के टिलवा गांव निवासी राकेश अपने साथी विजय के साथ शनिवार को सुजौली बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में टिलवा मोड़ पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल विजय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी मंजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, रुपईडीहा में रामलीला मैदान के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार महेश (28) व दीपक (20) बाबागंज से रुपईडीहा आ रहे थे, जबकि अबरार (28) और वकील अहमद (32) विपरीत दिशा से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश के चेहरे, दीपक व वकील के पैर में चोट आई है, जबकि अबरार गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अबरार को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चरदा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed