{"_id":"5de7f9328ebc3e54be28c496","slug":"one-died-in-road-accident-bahraich-news-lko4959330194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जा रहे दूल्हे के भाई को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जा रहे दूल्हे के भाई को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव से बुधवार को एक बरात रायबोझा के लिए निकली थी। बरात के वाहन आगे चले गए। जबकि दूल्हे का भाई अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से पीछे-पीछे जा रहा था। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सेमरहना गांव के निकट एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी।
मौके पर ही दूल्हे के बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। उधर बड़े भाई की मौत की सूचना मिलने पर निकाह की रस्म को रोक दिया गया। रास्ते से ही बरात वापस लौट आई।
कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम हरखापुर पृथ्वीपुरवा निवासी जाकिर के पुत्र राजा का विवाह मोतीपुर थाना क्षेत्र के कटघर खन्नापुरवा गांव निवासी सूफिया बानो पुत्री हमितुल्ला इदरीसी से तय हुआ था। बुधवार को निकाह होना था। जिसके लिए दोनों परिवारों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को हरखापुर गांव से बारात कटघर खन्नापुरवा गांव के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
दूल्हे व अन्य परिवार के लोग वाहन से आगे निकल गए थे। जबकि दूल्हे का भाई चांद बाबू (30) पुत्र जाकिर अपने मित्र गांव निवासी सुफियान (30) और अल्ताफ खान (23) के साथ बाइक से वाहनों के पीछे-पीछे चल रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर हाईवे के सेमरहना गांव के निकट पहुंचने पर नानपारा की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर काफी जोरदार थी। मौके पर ही दूल्हे के भाई चांदबाबू ने दम तोड़ दिया। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाइक पर सवार सुफियान और अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर बारात में चल रहे अन्य वाहन रुक गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया।
यहां चिकित्सक डॉ. एलबी यादव ने चांदबाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
घर पर रहा मातम का माहौल
हरखापुर गांव से बुधवार को जब बरात रवाना हुई तो पूरे परिवार में खुशियां मनाई जा रही थीं। निकाह के बाद बहू के लौटने पर घर में होने वाली रस्मों की अदायगी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। मगर घर के बड़े बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। पूरा परिवार रो-रो कर बेहाल है।
रास्ते ही लौट आई बरात
हरखापुर गांव से कटघर खन्नापुरवा गांव के लिए बरात जा रही थी। मगर रास्ते में दूल्हे के बड़े भाई की हादसे में मौत की सूचना पाते ही सभी बराती स्तब्ध रह गए। ग्राम प्रधान नबी अहमद ने बताया कि मौत के बाद घर में गमगीन माहौल हो गया था। वधू पक्ष के लोगों ने भी ऐसे में हालात में निकाह नहीं कराने पर सहमति जतायी। जिसके बाद आधे रास्ते से ही बारात वापस गांव लौट आई।