फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one died from fever

बुखार से पीड़ित दो मासूम रोगियों की मौत

Wed, 07 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
one died from fever
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से पीड़ित दो मासूम रोगी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 25 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

तराई में कभी धूप तो कभी छांव मासूमों के लिए बीमारियों का वाहक बना हुआ है। बदल रहे मौसम में रोगी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कैसरगंज थाना क्षेत्र के पबना गांव निवासी अनामिका (1) पुत्री विनोद कुमार बुखार से ग्रसित थी। सीएचसी में भर्ती कर इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली देहात अंतर्गत शोभापुरवा गांव निवासी साहिल (6 माह) पुत्र इरफान की भी दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। उधर बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 25 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed