फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On whose head the crown will be crowned... decision today

Bahraich News: किसके सिर पर सजेगा ताज... फैसला आज

Fri, 12 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
On whose head the crown will be crowned... decision today
बहराइच। कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच 13 मई को मतगणना होगी। दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 144 वार्डों के 365 मतदेय स्थलों में पड़े एक लाख 85 हजार 997 मतों की गणना का कार्य शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी मतगणना केंंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन


नगर निकायों में होने वाली गणना में अध्यक्ष व सदस्य के पदों के लिए प्रशासन की ओर से 63-63 टेबल लगाए गए है। मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, प्रति टेबल तीन गणना सहायक और एक-एक अतिरिक्त गणना सहायक लगाए गए हैं। कुल 630 गणना कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सदर नगर पालिका व रिसिया नगर पंचायत की गणना जिला मुख्यालय पर होगी। नानपारा नगर पालिका व रूपईडीनहा नगर पंचायत के मतों की गणना शंकर इंटर काॅलेज नानापारा और कैसरगंज व जरवल नगर पंचायतों की गणना कैसरगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी के परिसर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर नगर पंचायत की गणना बहराइच-गोंडा मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर पयागपुर और मिहींपुरवा नगर पंचायत में मतों की गणना मिहींपुरवा स्थित गल्ला मंडी के परिसर में होगी।

नगर पालिका परिषद बहराइच
नगर पालिका परिषद बहराइच के 34 वार्डों के 184 मतदेय स्थलों में अध्यक्ष व सदस्य के पदों पर पड़े 88855 मतों की गणना के लिए 34-34 यानी 68 टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 340 कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम नौ चक्रों में मतों की गणना होगी।

नगर पालिका परिषद नानपारा
नपाप नानपारा के 25 वार्डों के 51 मतदेय स्थालों में अध्यक्ष व सदस्य के पदों पर पड़े 25098 मतों की गणना के लिए 8-8 यानी 16 टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 80 कर्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम आठ चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।

नगर पंचायत रिसिया
नगर पंचायत रिसिया के 11 वार्डों के 11 मतदेय स्थलों में अध्यक्ष व सदस्य के पदों पर पड़े 7660 मतों की गणना के लिए दो-दो यानी चार टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 20 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम पांच चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।

जरवल नगर पंचायत
जरवल नगर पंचायत के 13 वार्डों में 17 मतदेय स्थलों पर अध्यक्ष व सदस्य के पदों पर पड़े 9722 मतों की गणना के लिए दो-दो टेबल यानी चार टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 20 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम नौ चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।

नगर पंचायत कैसरगंज
नगर पंचायत कैसरगंज के 16 वार्डों के 29 मतदेय स्थलों पर पड़े 15273 मतों की गणना के लिए 5-5 टेबल यानी 10 टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 50 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम छह चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।

नगर पंचायत पयागपुर
नगर पंचायत पयागपुर के 15 वार्डों के 23 मतदेय स्थलों पर पड़े 13672 मतों की गणना के लिए 4-4 टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 40 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम छह चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।

नगर पंचायत रूपईडीहा
नगर पंचायत रूपईडीहा के 15 वार्डों के 24 मतदेय स्थलों पर पड़े 11478 मतों की गणना के लिए 4-4 टेबल यानी आठ टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 40 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम छह चक्रों में मतों की गणना की जाएगी।


नगर पंचायत मिहींपुरवा
नगर पंचायत मिहींपुरवा के 15 वार्डों के 26 मतदेय स्थलों पर पड़े 14239 मतों की गणना के लिए आठ टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर 40 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां अधिकतम मतों की गणना सात चक्रों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed