{"_id":"5f04ac3d8ebc3e432b5ac4f3","slug":"on-the-highway-side-overflowing-of-overbridge-stopped-bahraich-news-lko5296629197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ओवरब्रिज की साइड धंसी आवागमन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ओवरब्रिज की साइड धंसी आवागमन रोका
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कुड़वा गांव के निकट बारिश के दौरान ओवर ब्रिज से गिर रही गिट्टी व कंकरीट।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। जरवलरोड में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बने ओवरब्रिज की साइड मंगलवार की सुबह तेज बरसात के कारण धंस गई। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। एसडीएम ने फोर्स लगाते हुए ओवरब्रिज से आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया। एनएच के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है, जिसके बाद अधिकारी मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। सड़क पर आवागमन शुरू होने के बाद से तीसरी बार ओवरब्रिज की साइड ढही है। ऐसे में गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जरवल विकास खंड अंतर्गत कुड़वा गांव के निकट लखनऊ-बहराइच हाईवे पर पीएनसी कंपनी की ओर से 60 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। दो वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा हो सका था। 28 अगस्त 2018 को पीएनसी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक पूजन के बाद ओवरब्रिज चालू कर दिया गया था। ओवरब्रिज शुरू होने से लखनऊ, बहराइच, नानपारा, रुपईडीहा, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा तथा नेपाल के यात्रियों को काफी राहत मिली थी। लेकिन ओवरब्रिज से बार-बार मिट्टी दरक रही है, जिससे ओवरब्रिज में दरार पड़ जाती है। दो बार पहले ओवरब्रिज की मिट्टी गिर चुकी है। यही हाल मंगलवार को सुबह हुआ।
आवागमन के दौरान ब्रिज के अंदर भरी मिट्टी व गिट्टी भराभराकर गिरने लगी, जिससे ओवरब्रिज में दरार पड़ गई। ब्रिज के निकट झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ओवरब्रिज से आवागमन को रोकवा दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल और प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे एनएच गिरि ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने एनएचआई और पीएनसी के इंजीनियरों से वार्ता की। साथ ही ओवरब्रिज दुरुस्त करने के बाद उसे चालू कराने के निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा के लिए मार्ग पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी गई है। आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को कराया अवगत
एनएचआई और पीएनसी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ओवरब्रिज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही हाईवे पर आवागमन पुन: शुरू हो जाएगा।
महेश कुमार कैथल एसडीएम कैसरगंज
मामले की हो रही जांच
पीएनसी निर्माण कंपनी के इंजीनियर समेत अन्य जिम्मेदारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच करायी जा रही है। ओवरब्रिज में आई दरार को जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। दरार सही होने पर ही आवागमन बहाल हो सकेगा।
- एनएच गिरि प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे