फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Omprakash Shukla became the president and Rajendra Pandey became the general secretary

Bahraich News: ओमप्रकाश शुक्ला अध्यक्ष व राजेंद्र पांडे बने महामंत्री

Mon, 03 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Shukla became the president and Rajendra Pandey became the general secretary
श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान सोमवार को हुअा। जिसमें ओमप्रकाश शुक्ला अध्यक्ष व राजेंद्र प्रकाश पांडे महामंत्री चुने गए। शेष पदों पर आम सहमति से पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए सोमवार हुए मतदान में ओमप्रकाश शुक्ला को 215, सुरेश चंद्र तिवारी को 139 व चुन्नी लाल यादव को 46 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर राजेन्द्र प्रकाश पांडे को 179, सतीश कुमार मौर्य को 63, अरुण कुमार मिश्रा को 81 व अरुण कुमार यादव को 75 मत मिले। जिसमें राजेंद्र प्रकाश पांडे महामंत्री घोषित हुए।
विज्ञापन

वहीं आम सहमति बन जाने के कारण वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिदेव प्रसाद यादव, मध्य उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद असलम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यादव, राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर महेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर बृजेश कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर गिरीश चंद्र पांडे, वरिष्ठ सदस्य पद पर विनोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, अब्दुल्ला खां, केशवराम पांडे, मोहम्मद शमीम रायनी, कनिष्ठ सदस्य पद पर राम कुमार यादव, अमरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राधेश्याम यादव, जयप्रकाश पाल, राम किशोर यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष धनीराम वर्मा, सदस्य राजेंद्र प्रसाद पाठक, प्रभाकर मिश्रा, राम चरन यादव, स्कन्द राव पांडे सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed