{"_id":"5dd961668ebc3e54eb2a8657","slug":"old-swords-and-gun-drains-found-while-digging-the-pit-bahraich-news-lko4938494160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा खोदते समय मिलीं पुरानी तलवारें व बंदूक की नालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा खोदते समय मिलीं पुरानी तलवारें व बंदूक की नालें
विज्ञापन
पयागपुर के खरिहा दपौली गांव में खोदाई के दौरान निकलीं तलवारें व बंदूक की नाल।
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। खरिहा दपौली गांव में एक ग्रामीण शौचालय के लिए गड्ढा खोदवा रहा था। इसी दौरान गड्ढे में सैकड़ों वर्ष पुरानी तलवारें व बंदूक की नाल मिलीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे से बरामद हुईं आठ तलवारों और चार बंदूक की नाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुरातत्व विभाग से भी संपर्क साधा जा रहा है।
पयागपुर विकास खंड अंतर्गत खरिहा दपौली गांव निवासी रामसुख शर्मा पुत्र रामउग्र शर्मा के घर में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए मजदूरों से गड्ढे की खोदाई की जा रही थी। लगभग पांच फुट गड्ढे की खोदाई हुई। इसी दौरान फावड़ा किसी मजबूत वस्तु से टकराया, जिस पर मजदूरों ने रामसुख को सूचना दी।
खोदाई शुरू की गई तो उसके अंदर तलवारें और बंदूक की नाल निकलनीं शुरू हो गईं। जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खोदाई के दौरान निकली आठ तलवार और चार बंदूक की नाल को पुलिस नेे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी तलवारें काफी पुरानी हैं। संभावना जतायी जा रही है कि यह मुगलकालीन तलवारें हो सकती हैं। ऐसे में पुरातत्व विभाग से भी संपर्क किया जा रहा है। जिसके बाद और खोदाई कर उस स्थान के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी।
राजघरानेे की हो सकती हैं तलवारें
खरिहा दपौली गांव के निकट ही पिपरा पदारथ गांव है। पयागपुर राजघराने के सैनिक कैंप यहीं पर संचालित होते थे। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि बरामद हुईं तलवारें और बंदूक की नाल पयागपुर राजघराने से भी जुड़ी हुई हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकार कुछ बोलने से कतरा रहा है।