{"_id":"6770436e200033623708b3a8","slug":"old-man-bitten-by-dog-dies-during-treatment-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124618-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वृद्ध को कुत्ते ने काटा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वृद्ध को कुत्ते ने काटा, उपचार के दौरान मौत
Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर परसा डेहरिया निवासी बुजुर्ग की शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज बहराइच में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घर ले गए। परिजनों ने कुत्ते के काटे जाने के बाद हालत बिगड़ने की बात बताई।
परसा डेहरिया निवासी खिरोधन ऊर्फ गुनई (65) घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे और शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दो माह पहले श्रावस्ती में एक कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि बाकि लोगों ने तो अस्पताल में एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवा ली थी। वहीं, खिरोधन ने वैक्सीन न लगवाकर झांड़फूक और देसी इलाज किए। शुक्रवार को हालत खराब होने पर परिजन उन्हें भिनगा सीएचसी ले गए जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया आए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चिकित्सकों के मुताबिक एंटी रेबीज न लगने की वजह से उसे संभवता रेबीज हो गया होगा जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई।