{"_id":"6a04d2e90af48a588900c762","slug":"old-man-and-young-man-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-149295-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में वृद्ध और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में वृद्ध और युवक की मौत
Thu, 14 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 14 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/महसी। सड़क हादसों में एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
बलरामपुर जिले के मोतीपुर तुलसीपुर निवासी अकबर अली (38) मंगलवार शाम घर से पैदल चौराहे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से उन्हें जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग जुट गए और परिजनों को सूचना दी।
परिजन घायल अकबर अली को बलरामपुर अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।
उधर, महसी तहसील के हरदी के ग्राम धोबियापुरवा निवासी गंगाराम (60) बुधवार दोपहर गलकारा चौराहे के पास सड़क किनारे अपने जानवर चरा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उनको रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने में कब्जे में ले लिया है।