फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Officers were directionless in Disha's meeting, could not answer even a single question

Bahraich News: दिशा की बैठक में दिशाहीन रहे अधिकारी, एक भी सवाल का नही दे पाए जवाब

Wed, 16 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Officers were directionless in Disha's meeting, could not answer even a single question
बहराइच के कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक को संबो​धित करते सांसद। 
बहराइच। दिशा की बैठक में मंगलवार को अधिकारी किसी भी प्रश्न का जवाब नही दे पाए। इससे नाराज समिति को मंडी परिषद के सचिव को हटाने का आदेश तक देना पड़ा। यही हाल अन्य विभागों का भी रहा। बैठक में कई सुझाव भी आए। जिसपर कार्य करना बाकी है।
विज्ञापन


बैठकों में अधिकारी जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर नही दे पा रहे है। ऐसा ही कुछ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में देखने को मिला। इसकी अध्यक्षता सांसद डाॅ आनंद गोंड कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले मंडी समिति के सचिव से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ कराए जाने वाले कार्य की जानकारी मांगी तो वह कोई भी उत्तर नही दे पाए। इससे नाराज पूरे सदन ने एक मत से सचिव को हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके के बाद समिति ने इंडियन बैंक की प्रशिक्षण शाखा आरसेटी से प्रशिक्षणार्थियों की संख्या पूछी। इसपर उन्होंने बताया कि 154 लोगों को अब तक प्रशिक्षण दिया गया है। सदन में मौजूद सदस्यों ने इसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने कहा तो वे उपलब्ध नही करा पाए। यही हाल अन्य विभागों का भी था। उनके विभागाध्यक्ष एक भी सवाल का जवाब नही दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिशा के सदस्य योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने गो आश्रय स्थलों में तकनीकी स्टाफ रखने, मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में बर्दिया, फकीरपुर, रमपुरवा, आंबा व विशनापुर में कक्षा आठ के बाद छात्राओं के लिए कोई स्कूल न होने का मुद्दा भी उठा।
उन्होंने कहा कि यहां से करीब 10 किमी दूर छात्राएं गिरिजापुरी पढ़ने जाती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा का सवाल है। अधिकांश छात्राएं स्कूल दूर होने के कारण ड्रॉपआउट भी हो जाती हैं इसलिए वहां इंटरमीडिएट स्कूल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाए। इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
दिशा की बैठक पहले विकास भवन सभागार में आयोजित होती थी वहां पर सोमवार से कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलनरत हो गए थे। इसके बाद दिशा की बैठक का स्थल परिवर्तित कर कलेक्ट्रेट सभागार में कर दिया गया। बैठक में बताया कि 2024-25 में कुल 1,28,454 लोगों को वृद्धापेंशन मिल रही थी। जांच के दौरान 2,782 लोगों को अपात्र कर दिया गया। इसमें से कुछ की मौत भी हो चुकी है। इस वर्ष इस योजना के तहत 7,932 लोगो ने आवेदन किया है इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed