फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Officers should make all villages free of malnutrition

सभी गांवों को कुपोषण मुक्त कराएं अधिकारी

Mon, 03 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Officers should make all villages free of malnutrition
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐेसे गांव जो अभी तक कुपोषण से मुक्त नहीं हो सके हैं। उन पर विशेष ध्यान देकर उन्हें जल्द से जल्द पोषण गांवों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की प्री स्कूल शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थापित पोषण वाटिका को और सुदृढ़ व उपयोगी बनाया जाए। अति कुपोषित बच्चों व कम वजन वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐेसे गांव जो अभी तक कुपोषण से मुक्त नहीं हो सके हैं। उन पर विशेष ध्यान देकर उन्हें जल्द से जल्द पोषण गांवों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए एसके तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी उमा शंकर पांडेय, चयनित ग्रामों के लिए नामित नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed