{"_id":"9bd999276bd3b076300d8239e4a0ff93","slug":"officers-and-employess-will-be-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने वाले अफसर और कर्मचारी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने वाले अफसर और कर्मचारी होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में बेहतर उपलब्धि वाले अधिकारी व कर्मचारी 15 अगस्त को सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
साथ ही चयन समिति का गठन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को चिह्नित करने का निर्देश भी दिया गया है।
कैंप कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह ने कहा कि इस वर्ष स्वाधीनता दिवस पर अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को चिह्नित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके लिए विभागवार मानक तय किए गए हैं। ऐसे विद्यालय जहां शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो, शैक्षिक गुणवत्ता ठीक हो, एमडीएम का मीनू के अनुरूप वितरण होने के साथ ही विद्यालय का वातावरण स्वच्छ होने पर प्रभारी शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं गांव की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने वाले सफाई कर्मी, विवाद रहित गांव के लेखपाल व बीट के आरक्षी, बच्चों का नामांकन, उपस्थिति व पोषाहार वितरण की स्थिति ठीक होने तथा कुपोषित चिह्नित महिलाओं की संख्या एवं उन्हें कुपोषण से बाहर लाने का बेहतर प्रयास करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बैंक देय सहित अन्य वसूली में अच्छा कार्य करने वाले राजस्व संग्रह अमीन तथा अच्छी सेवा देने वाले ग्राम पंचायत अथवा ग्राम विकास अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए शिक्षा विभाग में सीडीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। इसी क्रम में सफाई कार्यों के लिए डीपीआरओ, विवाद रहित गांव के लिए एडीएम, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में चयन समितियों का गठन किया गया है।