फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Offering prayers to the setting sun and wishing for happiness and prosperity

Bahraich News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 28 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 28 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Offering prayers to the setting sun and wishing for happiness and prosperity
पुलिस लाइन ​स्थित बेरिया मंदिर परिसर में छठ पूजा के अवसर पर डूबते सूरज को अर्घ्य देतीं सुहागिने
बहराइच। लोक आस्था के महापर्व छठ का प्रथम अर्घ्य सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को समर्पित किया गया। जिले के सरोवरों, नदियों और घाटों पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु परिवारों के साथ व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया की आराधना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। पूरे जिले का वातावरण आध्यात्मिकता, भक्ति और लोकसंस्कृति की सुगंध से सराबोर रहा।
विज्ञापन



छठ व्रती सूर्यास्त से पहले घाटों पर पहुंचकर जल में खड़े होकर सुपली में रखे फल-मेवा, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान परंपरागत गीत कांच ही बांस के बहंगिया… जैसे छठ के गीतों से माहौल आस्थामय हो उठा।
विज्ञापन



शहर में पुलिस लाइन परिसर स्थित बेरिया मंदिर परिसर, झिंगहा घाट और गोलवा घाट पर सुबह से ही छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं ने सरोवर में परंपरागत विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा कल्याण समिति के अध्यक्ष आर पंडित मशरिकी ने बताया कि यह पर्व अब बिहार से निकलकर देश के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। इस पूजा में स्त्रियां स्वयं पुरोहित की भूमिका निभाती हैं और व्रत की पवित्रता बनाए रखती हैं।


मिहींपुरवा, पड़रिया, मटेही, पुरैना, रघुनाथ, भगड़िया, मंजाव, मधवापुर, सेमरी, कठौतिया, चहलवा, जंगल गुलरिहा, रमपुरवा, निधीपुरवा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने घाटों पर ढलते सूर्य की आरती उतारी।


शिवपुर क्षेत्र के कालीकुंडा मंदिर स्थित सरोवर तथा हाड़ा बसहरी नहर पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां महिलाओं ने गाजे-बाजे और परिवार सहित पहुंचकर छठी मैया के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा प्रकट की।



हनुमान सरोवर पर छठ महोत्सव

रुपईडीहा क्षेत्र के हनुमान सरोवर पर हनुमंत छठ महोत्सव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छठ पूजा सम्पन्न हुई। व्रती महिलाओं ने यहां जुटकर सामूहिक रूप से अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा-अर्चना की।




विश्राम घाट समेत अन्य स्थलों पर भी पूजा

रिसिया, मटेरा, शिवपुर और बौंडी थाना क्षेत्र के घाटों पर भी महिलाओं ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। विश्राम घाट पर नेहा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सरोज शर्मा और महेश अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। मटेरा के गुरुगुज पुरवा घाट पर हजारों की संख्या में महिलाएं छठी मैया के गीत गाते हुए पूजा-अर्चना में लीन रहीं। मंगलवार भोर में उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed