{"_id":"59076abd48835bc5e53b5094d7078927","slug":"oath-to-follow-gandhi-s-moral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बापू के विचारों को आत्मसात करेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बापू के विचारों को आत्मसात करेंगे’
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन सभागार में शहीद दिवस का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने की। इस मौके पर बापू के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को बापू शहीद हुए थे।
उन्होंने अहिंसावादी विचारों से सदैव सांप्रदायिकता की आग को बुझाने का काम किया। महासचिव मुकुंदजी शुक्ल ने कहा कि गांधी जी आज भी हिंदुस्तान की मिट्टी में जीवित हैं।
इस मौके पर उन्होंने कविता ‘चले गए बापू धरती से पर हथकड़ियां तोड़ गए, सत्य अहिंसा और प्रेम की श्रेष्ठ विरासत छोड़ गए।
भव्य झोपड़ों का महलों से, खास नाता जोड़ गए, बहती थी उल्टी गंगा भी, उसकी धारा भी मोड़ गए’ का पाठ किया। इस अवसर पर मोहम्मद शहनवाज, लाल बहादुर तिवारी, अनिल सिंह, फिरदौस आलम, अनंतराम वर्मा, महेश कुमार, वंशराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने खैरुल निशा की अगुुवाई में गुल्लावीर मार्ग के निकट कुष्ठ आश्रम पर गोष्ठी की। इसके बाद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्रावास में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मौन धारण कर सेनानियों को याद किया
बहराइच। 30 जनवरी के मौके पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में गोष्ठी हुई। इसके पूर्व शहीदों की स्मृति और सम्मान में अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह की अगुवाई में सभी ने दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर सीआरओ बृजबिहारी पांडेय, नगर मजिस्टे्रट वीएन पांडेय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामखेलावन, जिला मनोरंजन कर निरीक्षक एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।