{"_id":"59061d7f4f1c1b216544124d","slug":"nutrition-warehouse-seize-upon-disturbance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी मिलने पर पोषाहार गोदाम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी मिलने पर पोषाहार गोदाम सीज
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दुकान में रखा नया आलू।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम कैसरगंज ने बीते दिन सीडीपीओ कार्यालय कैसरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर उप जिलाधिकारी ने कार्यालय स्टोर व पोषाहार गोदाम को सीज कर दिया।
उपजिलाधिकारी कैसरगंज अमिताभ यादव शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय कैसरगंज का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें सीडीपीओ ऐश्वर्या मिश्रा कार्यालय से गैरहाजिर मिलीं, जबकि लिपिक अर्चना त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद नहीं थीं।
अभिलेखों का निरीक्षण किए जाने पर एसडीएम ने पाया कि पोषाहार वितरण में काफी अनियमितताएं बरती गई हैं। जिसको देखते हुए सभी अभिलेख कब्जे में लेकर एसडीएम ने गोदाम को सीज करवा दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीडीपीओ ऐश्वर्या मिश्रा को शिवपुर में पोषाहार में गड़बड़ी की शिकायत के बाद ही हटाकर कैसरगंज भेजा गया था। बाल विकास एवं पुष्टाहार वितरण मंत्री का गृह जनपद होने के बावजूद अफसरों की कार्यशैली में अभी तक कोई बदलाव नहीं आया है। यहां सभी कर्मचारी लगभग पंद्रह से बीस साल के अंतराल से एक ही जनपद में जमे हुए हैं।