{"_id":"63ea8affb0c4a4616002d398","slug":"now-the-video-of-ado-panchayat-taking-bribe-is-viral-bahraich-news-c-13-1-87136-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अब एडीओ पंचायत का रिश्वत लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: अब एडीओ पंचायत का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। सरकारी महकमे में रिश्वतखोरी किस कदर हावी है यह आए दिन वायरल होने वालेे वीडियो से साबित होता है। क्षेत्र स्थित सीएचसी पर बीते दो दिनों पूर्व स्टॉफ नर्सों की ओर से रिश्वत लेने के वीडियो के बाद सोमवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से राजस्व महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
वायरल वीडियो में पयागपुर विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत द्वारा एक व्यक्ति से उसका काम करने के एवज में पांच सौ रुपये देने की मांग की जा रही है। एडीओ द्वारा रिश्वत मांगने के बाद उस व्यक्ति द्वारा कुछ रुपए दिए जाते हैं तब एडीओ पंचायत की ओर से पूरा पैसा देने की बात कही जाती है। रुपये देने के बाद एडीओ पंचायत रुपए की गिनती करते भी नजर आ रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल क्षेत्र के लोगों के बीच भी यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।