{"_id":"60d8b5cb8ebc3e72db02a533","slug":"now-the-eyes-of-the-major-parties-are-on-the-withdrawal-bahraich-news-lko5843847189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाम वापसी पर टिकीं प्रमुख दलों की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नाम वापसी पर टिकीं प्रमुख दलों की निगाह
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब नाम वापसी पर सभी दलों की निगाहें टिक गई हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने प्रेक्षक की भी तैनात कर दिया है। जिसके बाद चुनावी हलचल और तेज होने के आसार दिखने लगे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की गर्माहट नामांकन के साथ बढ़ गई है। देवीपाटन मंडल के एक मात्र बहराइच जिले में ही चुनाव होने जा रहा है। मंडल की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह और सपा प्रत्याशी नेहा अजीज के नामांकन करने के साथ जिपं सदस्यों को लामबंद करने में भी प्रमुख दल जुट गए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब 29 जून को नाम वापसी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि उम्मीदवारी की वापसी की सूचना प्रत्याशी के साथ ही प्रस्तावक या अनुमोदक भी दे सकेंगे। नाम वापसी पर अब सभी प्रमुख दलों की निगाह लगी हुई है। इस बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने विशेष सचिव परिवहन विभाग लखनऊ डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा को बहराइच के जिपं अध्यक्ष चुनाव का प्रेक्षक बनाया है। वह दो जुलाई को बहराइच पहुंच जाएंगे।