फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now Maharaj Suheldev will be glorified, the program will begin at eight

Bahraich News: अब महाराजा सुहेलदेव का होगा महिमामंडन, आठ से शुरू होगा कार्यक्रम

Sat, 07 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now Maharaj Suheldev will be glorified, the program will begin at eight
चित्तौरा ​स्थित महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल।
विभाकर शुक्ल
विज्ञापन

बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी व महाराजा सुहेलदेव के बीच हुई ऐतिहासिक जंग का चित्तौरा झील साक्षी था। चित्तौरा झील के तट को विश्व धरोहर बनने के लिए पर्यटन विभाग 45 करोड़ की लागत महाराजा सुहेलदेव स्मारक बनाया है। इसका उद्घाटन 10 जून को मुख्यमंत्री कर सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। यहां आठ जून से विजयोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

बहराइच के पूर्वी छोर पर स्थित चित्तौरा झील के तट पर हजार साल पहले विदेशी आक्रांता मसूद गाजी से महाराजा सुहेलदेव ने संस्कृति परंपरा और सभ्यता की रक्षा के लिए युद्ध किया था। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि इस युद्ध में महाराजा सुहेलदेव विजयी हुए थे, जबकि विदेशी आक्रांता मसूद गाजी को युद्ध में अपनी सेना सहित शहीद होना पड़ा था।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव की शौर्य गाथा से आमजन को परिचित कराने के लिए चित्तौरा झील के तट पर 16 फरवरी 2021 को वसंत पंचमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महाराजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास के बाद से पर्यटन स्थल के विकास कार्यों पर स्वयं नजर रख रहे थे। उद्घाटन के समय ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन स्थल को विश्व धरोहर के रूप में पर्यटन के मानचित्र में शामिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 करोड़ से अधिक की लागत से अब महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल भव्यतम रूप से बनकर तैयार है। इस बार झील के तट पर महाराजा सुहेलदेव विजय उत्सव का आगाज 8 जून को होगा। इस विजय उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने का कार्यक्रम संभावित है। झील के तट पर तैयारियां तेज है।

जानिए पर्यटन स्थल में क्या-क्या है
महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर्यटन स्थल का मुख्य गेट पर्यटन स्थल की भव्यता का संदेश दे रहा है। इसके अलावा यहां पर कैंटीन, गेस्ट हाउस का निर्माण हुआ है, जबकि मंदिर, झील के तट को नए अंदाज में संवारा गया है। नवग्रही हर्बल गार्डन, वीआइपी गेस्ट हाउस, 300 मीटर झील का पक्का घाट और 40 फुट ऊंची महाराजा सुहेलदेव की कांस्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है।


डीएम ने की जांच
डीएम मोनिका रानी, सीडीओ मुकेश चंद्र, एसपी आरएन सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर कराए गए कार्य का जायजा शुक्रवार को लिया। इसके साथ मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते कई योजनाओं को मूर्त रूप देने की पहल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed