{"_id":"6980f59af8fdd374060dec45","slug":"now-ayushman-cards-started-being-made-at-village-level-bahraich-news-c-98-1-slko1009-143808-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अब गांव स्तर पर बनने लगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अब गांव स्तर पर बनने लगे आयुष्मान कार्ड
Tue, 03 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
चरदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत सोमवार को नवाबगंज विकासखंड के दर्जनों कोटेदारों और 37 एएनएम की मदद से आयुष्मान योजना से संबंधित आईडी बनाई गई। इस आईडी के माध्यम से अब पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड उनके अपने गांव और उपकेंद्र स्तर पर बन सकेगा, जिससे उन्हें पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।
इससे पहले ग्रामीणों को कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत, दोनों बर्बाद होते थे। कोटेदार राधेश्याम वर्मा ने बताया कि अब यह सुविधा सीधे गांव में मिलने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।