फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice sent to three candidates for not giving expenditure account

व्यय लेखा न देने पर तीन प्रत्याशियों को भेजा नोटिस

Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to three candidates for not giving expenditure account
बहराइच। धन के बल पर कोई भी प्रत्याशी चुनाव को प्रभावित न करे, इसके लिए प्रत्याशियों खर्च 40 लाख निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्याशियों से समय-समय पर अपना व्यय लेखा जमा करने का निर्देश है। नामांकन के बाद 14 फरवरी तक सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्यौरा देना था। लेकिन जिले की विभिन्न विधानसभाओं के तीन प्रत्याशियों ने अपना व्यय लेखा नहीं दिया है, जिसके बाद इन प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

चुनावी व्यय लेखाजोखा के लिए जिला कोषागार में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल बनाया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति को व्यय सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रजापति ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन के बाद पहली बार 14 फरवरी, फिर 19 फरवरी और उसके बाद 24 फरवरी को व्यय लेखा देना था। लेकिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों बलहा से शिवचरन, कैसरगंज से मुन्नी देवी व नानपारा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी बृजेश कुमार प्रथम जांच में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद इन तीनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed