फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Normal life disturbed due to strike of electricity workers

Bahraich News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से आम जनजीवन बेहाल

Sun, 19 Mar 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Normal life disturbed due to strike of electricity workers
श्रावस्ती। बिजली कर्मियों की हड़ताल से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल रहा। जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित रही वहीं कुटीर उद्योग को भी तगड़ा झटका लगा। किसानों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़। हड़ताल से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं।बिजली कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर रविवार को भी देखने को मिला। लगातार आपूर्ति बाधित होने से जहां कुटीर उद्योग को झटका लगा वहीं लगातार जेनरेटर चलाने से लागत भी बढ़ गई। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्व तैयारी में बाधा उत्पन्न हुई। खेती-किसानी के मौसम में शुरू हुई हड़ताल ने किसानों की भी मुश्किलें बढ़ा दीं, वे आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बाक्स में-
बंद होने की कगार पर पहुंच गए कुटीर उद्योग
बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण वेल्डिंग की मशीनें ठप रहीं। इससे भवन निर्माण के लिए ग्रिल व खिड़की दरवाजा सहित कृषि यंत्रों, थ्रेसर आदि की मरम्मत कराने के लिए लोग परेशान रहे। जेनरेटर के सहारे किसी तरह वेल्डिंग का काम कराने से लोगों को डेढ़ गुना अधिक पैसा देना पड़ा। बिजली के सहारे चलने वाले स्पेलर, आइसक्रीम फैक्ट्री, आटा मिल, चावल मिल, ऑयल मिल आदि का काम भी ठप रहा। इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का कारोबार तो पूरी तरह से ठप रहा। इन दुकानों पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


जिन किसानों ने खेतों में जायद व सब्जी आदि की खेती कर रखी है, उन्हें सिंचाई की आवश्यकता रहती है। आपूर्ति बाधित होने से जहां राजकीय नलकूप ठप रहे तो बिजली के सहारे चलने वाले ट्यूबवेल भी खामोश रहे। किसानों को पंपिंग सेटों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के अभाव में ज्यादातर ऑक्सीजन प्लांट भी बंद रहे। अस्पतालों में एक्सरे व अल्ट्रासांउड सहित अन्य जांच बाधित रही। गंभीर रोग से पीड़ित लोगों ने निजी अस्पतालों व क्लिनिक का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed