फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No need to panic Muslim society with NRC

एनआरसी से मुस्लिम समाज को घबराने की जरूरत नहीं

Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
No need to panic Muslim society with NRC
बहराइच के काजीपुरा स्थित जकात हाउस में आयोजित समारोह को संबोधित करते इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। एनआरसी से मुस्लिम समाज को घबराने की जरूरत नहीं है। एनआरसी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलायी जा रही हैं। संविधान में सभी को समान अधिकार मिला हुआ है। किसी विशेष समाज पर एनआरसी के तहत कार्रवाई संभव नहीं होगी। यह बातें आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और इस्लामिक सेंटर लखनऊ के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जकात फाउंडेशन के कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

शहर के काजीपुरा मोहल्ले में स्थित जकात हाउस में जकात फाउंडेशन की ओर से हाफिजों के लिए शुरू किए गए कोर्स का उद्घाटन करने पहुंचे मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि दीनी तालीम के साथ ही आधुनिक शिक्षा हासिल करने पर भी समाज को जोर देने की जरूरत है, तभी समाज सर्वांगीण रूप से विकास कर सकता है। समाज ने बहुत बड़े-बड़े वैज्ञानिक और चिकित्सक दिए हैं।
विज्ञापन

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि एनआरसी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं। इससे मुस्लिम समुदाय घबराए नहीं। जनगणना की तरह एनआरसी का कार्य भी सभी समाज के साथ समान रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जकात फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफर महमूद, महाराष्ट्र से आए निसार अहमद तंबोली, शाहीन एजुकेशन कर्नाटक से आए डॉ. अब्दुल कदीर ने भी संबोधित किया। अंत में देश में अमन और चैन के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर डॉ. अब्दुल रहमान खां, हफीज अंसारी, शफीक बागवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed