फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No facilities in medical college, how to treat heart

मेडिकल कॉलेज में नहीं सुविधाएं, कैसे हो दिल का इलाज

Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
No facilities in medical college, how to treat heart
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुए तीन वर्ष बीत गए, लेकिन अभी मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में सुविधाएं न के बराबर हैं। जिस उद्देश्य से इसकी स्थापना हुई थी वह मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। परिणाम स्वरूप मरीजों को या तो लखनऊ भागना पड़ता है या फिर निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज के लिए मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। कॉलेज में इन दिनों सबसे दीनहीन हृदय रोग विभाग है, जहां सिर्फ मेडिसिन ट्रीटमेंट है, जांच अथवा भर्ती होने लायक कोई विशेष सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग में सबसे महत्वपूर्ण विषय जांच का है, जिसमें टीएमटी, ईको आदि होता है। हृदय रोग विभाग में इसकी कोई सुविधा नहीं है। केवल ईसीजी द्वारा जांच होती है, लेकिन गंभीर स्थिति में इसका भी कोई मतलब नहीं रह जाता है। हॉस्पिटल में चार बेड का आईसीयू स्थापित है, लेकिन किसी भी बेड में वेंटिलेटर संलग्न नहीं है। सिर्फ कागजी खानापूर्ति के लिए विभाग चलाया जा रहा है। शासन भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। खास बात यह है कि विभाग एक एमबीबीएस चिकित्सक के सहारे चल रहा है। किसी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। स्टॉफ की भी जबरदस्त कमी है।
विज्ञापन

ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करके बनाया गया यह विभाग जिलेवासियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक विगत तीन वर्षों से संसाधनों को पूर्ण करने की मांग की जा रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है। शासन के अधिकारियों को लगातार पत्र लिखकर उन्हें यथा स्थिति के बारे में अवगत भी कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा। मेडिकल कॉलेज के नाम पर आसपास के जिलों से गंभीर मरीज यहां पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें लखनऊ ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मांगी गई हैं सुविधाएं
शासन को लगातार पत्र लिखा जा रहा है। आश्वासन मिला है कि जल्द हृदय रोग विभाग द्वारा मांगी गई सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। -एके साहनी, प्राचार्य, राजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed