फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No arrangements made at bus bases and stations to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बस अड्डों व स्टेशनों पर नहीं इंतजाम

Tue, 17 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
No arrangements made at bus bases and stations to prevent corona infection
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार को बसों पर मास्क लगाकर बैठे यात्री। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना वायरस पूरे प्रदेश में संक्रमण के दूसरे चरण में चल रहा है। ऐसे में यूपी सरकार हर जगह सख्त हो गई है। मगर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नेपाल से सटे संवेदनशील जिले में कोई इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। बसों की सफाई और ट्रेनों के कोच को सेनेटेराइज करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर हर जगह जांच और परीक्षण के निर्देश यूपी सरकार की ओर से जारी किए जा चुके हैं। कोरोना अलर्ट को लेकर हर जगह सघन जांच भी की जा रही है। मगर बहराइच के रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर संक्रमण को फैलने से रोकने के कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। बसअड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए सेनेटाइजर तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वहीं बसों की सफाई और ट्रेन के कोचों की सफाई पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन प्रसाद और एआरएम इरफान ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को लगातार बसों व कोचों को धुलने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो और स्टेशन पर ट्रेन व बस के पहुंचने पर लगातार सफाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed