{"_id":"5ef77d398ebc3e431836d2b8","slug":"nishant-in-high-school-and-krishna-in-inter-district-top-bahraich-news-lko5280468179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में निशांत और इंटर में कृष्णा जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में निशांत और इंटर में कृष्णा जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल दोपहर में घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जानकर जिले के मेधावी खुशी से उछल पड़े। जिले का परीक्षाफल हाईस्कूल में 75.24 प्रतिशत व इंटर में 73.17 फीसदी रहा।
श्री छोटेलाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज मुसल्लमपुर के छात्र साईं निशांत त्रिपाठी हाईस्कूल में 92.00 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे। जबकि इंटरमीडिएट में इसी कॉलेज में पढ़ने वाले उनके बड़े भाई छात्र साईं कृष्णा त्रिपाठी 88.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान पर रहे। परीक्षाफल जानने के लिए शाम तक साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ जुटी रही। सगे भाइयों के बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप करने पर उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम दोपहर में एक साथ घोषित किया गया। परीक्षाफल देखने के लिए परीक्षार्थी साइबर कैफे पर उमड़ पड़े। कुछ लोग अपने मोबाइल पर ही परिणाम देखते रहे। इस दौरान हर छात्र अपना परीक्षाफल जानने के लिए उत्सुक दिखा। लेकिन सरवर डाउन होता रहा, जिससे छात्र बेचैन रहे। हालांकि करीब एक बजे जब कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम आने लगे तो परीक्षाफल देख छात्र खुशी से उछले पड़े।
विज्ञापन
एक-दूसरे के परीक्षाफल को लेकर छात्र आपस में चर्चा करते दिखे। राम नारायण इंटर कॉलेज खजुरी पयागपुर, बाल शिक्षा निकेतन, सैनिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, एकेएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमलादेवी पब्लिक इंटर कॉलेज, सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज, पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज कैलाशनगर, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 31712 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 3847 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 27865 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जिसमें 20966 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 23093 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2163 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। 20930 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 15314 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में श्री छोटेलाल त्रिपाठी सुखदेव पांडेय इंटर कॉलेज मुसल्लमपुर के छात्र साईं निशांत त्रिपाठी ने 92.00 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास कर जिले में टॉप किया है। वहीं, इसी कॉलेज में इनके बड़े भाई इंटरमीडिएट के छात्र साईं कृष्णा त्रिपाठी ने 88.40 फीसदी अंक हासिल कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाया है।