फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nishan yatra drawn by devotees

भक्तों ने निकाली निशान यात्रा

Thu, 09 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 09 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
nishan yatra drawn by devotees
निशान यात्रा निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित श्याम मंदिर से गुरुवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान खाटू श्याम के जयकारों से शहर की गलियां गूंजती रहीं। जगह-जगह निशान यात्रा पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। श्याम भक्तों में गजब का उत्साह दिखा। मंदिर में पहुंचकर निशान यात्रा समाप्त हुई। इसके बाद निशान श्याम प्रभु व बजरंग बली को अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गई। 
विज्ञापन


फाल्गुन में प्रभु श्याम की आराधना और साधना साधक अपने-अपने अंदाज में करते हैं। उसी के तहत गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित श्याम मंदिर में सुबह धोक पूजा का आयोजन हुआ। विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद श्याम मंदिर से भव्य आरती निकाली गई। खाटू श्याम के जयकारों के बीच यह निशान यात्रा अग्रसेन चौक पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा पर श्याम भक्तों ने फूल बरसाए।
विज्ञापन


निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, दीन दुनिया के रखवाले, प्रभु खाटू हर दुख सारे आदि भजनों पर झूमते रहे। कई श्याम भक्त डांडिया की धुन पर भी झूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा अग्रसेन चौक से पुन: वापस होकर मंदिर परिसर में पहुंची। यहां पर विधिविधान से निशान की पूजा-अर्चना करने के बाद उसे श्याम प्रभु व बजरंग बली के चरणों में अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवमंगल मिश्र ने किया। इस मौके पर विकास जालान, विकास मालानी, विनीत टेकड़ीवाल, वीना टेकड़ीवाल, अनीता मातनहेलिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed