{"_id":"5f9aebe78ebc3e9b7c13be2e","slug":"nine-positives-including-couple-bahraich-news-lko5476482181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत नौ मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत नौ मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। सोहरियांवा गोसाईंपुरवा निवासी दंपती समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 84 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गये हैं।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है जबकि मिहींपुरवा के मोतीपुर निवासी दो और सेमरहना नैनिहा निवासी एक युवक पॉजिटिव आया है। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि सोहरियांवा के गोसाईंपुरवा निवासी पति-पत्नी एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकले हैं।
दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि चरदा में एंटीजन जांच में एक युवक पॉजिटिव निकला है।
सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट लोगों को स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीम द्वारा घर-घर दवा दी जाएगी। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से नानपारा सीएचसी परिसर में शिविर लगा। अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 86 एंटीजन और 34 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के अधीक्षक डॉ. संजय ने बताया कि 110 एंटीजन जांच हुई है।
विज्ञापन
पयागपुर में 86 एंटीजन जांच की गई। नवाबगंज विकास खंड के बाबागंज, चरदा व नवाबगंज में शिविर लगा। अधीक्षक डॉ. अर्चित ने बताया कि 80 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 276 एंटीजन जांच हुई जबकि 84 आरटीपीसीआर सैंपल ली गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। (संवाद)