{"_id":"664f9cd0a1cc9f1bcb04e67a","slug":"newly-married-woman-dies-due-to-electric-shock-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114224-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवविवाहिता की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवविवाहिता की करंट की चपेट में आने से मौत
Fri, 24 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता बृहस्पतिवार को विसैधनपुरवा नेवादा में करंट की चपेट में आ गई। जब परिजनों ने उनको अचेत पड़ा देखा, तो आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
रामगांव थानाक्षेत्र के विसैधनपुरा नेवादा गांव निवासी लैबा (22) की घर में बिजली बोर्ड में चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने जब उन्हें बोर्ड से चिपका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली सप्लाई बंद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के ससुर नसीर खां ने बताया कि बेटा शनीफ मुंबई में रहकर काम-धंधा करता है।
वहीं, सूचना पाकर पहुंचे मृतका के जरवल रोड जहांगीरपुरवा बसईया गांव निवासी पिता साजिद अली ने बताया कि 11 माह पहले पुत्री की शादी की थी। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामगांव शशि कुमार राणा का कहना है कि महिला की मौत करंट की चपेट में आकर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।