{"_id":"5e4199808ebc3ee5f523f4af","slug":"newborn-dies-staff-nurse-asks-for-500-rupees-bahraich-news-lko5078047104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, स्टाफ नर्स ने मांगे 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, स्टाफ नर्स ने मांगे 500 रुपये
विज्ञापन
बहराइच। मदरिया गांव निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजन उसे पीएचसी गायघाट ले गए। यहां पर महिला ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। छह घंटे पीएचसी में रहने के बाद प्रसूता परिवारीजनों के साथ घर जाने लगी। मगर मानवता को शर्मसार करते हुए प्रसव कराने के एवज में स्टाफ नर्स ने 500 रुपये की मांग कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की। इस मामले मेें डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने एमओआईसी बलहा से रिपोर्ट तलब की है।
बलहा विकास खंड अंतर्गत मदरिया गांव निवासी नीलम पत्नी राजकुमार गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग उसे रविवार को पीएचसी गायघाट ले गए। यहां पर महिला का सामान्य रूप से प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात मौत हो गई। नवजात की मौत से परिवार के लोग बिलखने लगे। पति राजकुमार का कहना है कि प्रसव के छह घंटे बाद चिकित्सकों की सलाह पर सभी घर जाने के लिए तैयार हुए।
इसी दौरान स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के एवज में 500 रुपये की मांग की। वहां मौजूद लोगों ने शिकायत करने की बात कही तो नर्स आग बबूला हो गई। पीड़ित ने मामले से जिलाधिकारी शंभु कुमार को अवगत कराया। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं राजकुमार का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर की दवा लिख दी, जिससे महिला व उसके परिवारीजनों को परेशानी हुई। पीड़ित ने सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा से घर गई प्रसव पीड़िता
प्रसव कराने आई महिला नीलम के पति राजकुमार का कहना है कि रुपये न देने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस कर्मियों को भी मना कर दिया, जिससे वह सभी ई-रिक्शा से घर गए, जिससे उसकी हालत और भी खराब हो सकती है।
अधीक्षक से मांगी है रिपोर्ट
मदरिया गांव निवासी महिला का प्रसव गायघाट पीएचसी पर हुआ था। रुपये मांगे जाने की जानकारी मिली है। इसकी रिपोर्ट बलहा के एमओआईसी डॉ. संजय सोलंकी से तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ