{"_id":"67631c685da926c1640ab5e4","slug":"new-power-substation-will-be-built-on-nepal-border-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124199-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा पर बनेगा नया बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा पर बनेगा नया बिजली उपकेंद्र
Thu, 19 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों की फाइल फोटो।
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा पर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की कवायद शुरू की गई है। सीमा पर रूपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में नया बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा। इससे करीब 40 हजार व्यापारियों को फायदा हो सकेगा। उपकेंद्र बनने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय टीम ने भी कार्यस्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया है।
नगर पंचायत रूपईडीहा में विद्युत उपकेंद्र की कवायद शुरू हो गई है। इससे 40 हजार की आबादी को निर्बाध रूप से मिल सकेगी। विद्युत आपूर्ति भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र विद्युतीकरण से जगमगाएगा। यहां पर उपकेंद्र बनाने की मांग नगर पंचायत रूपईडीहा के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन अग्रवाल ने शासन को पत्र भेजा था। नानपारा के एक्सईएन विद्युत राम मनोहर यादव, अवर अभियंता रामगोपाल, अनमोल, रतन अग्रवाल आदि ने विभाग की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया है। इससे यहां अब जल्द ही उपकेंद्र बनने की कवायद शुरू होने की उम्मीद जगी है।
दोनों देशों के लोगों को होगा फायदा
नगर पंचायत रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। यहां पर जहां बिजली का बनने जा रहा है उसके निकट इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट लैंड पोर्ट लैंड ऑफ इंडिया की ओर से संचालित हो रहा है। उसमें विद्युतीकरण व आपूर्ति के लिए उपकेंद्र की आवश्यकता है। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में 35 से 40 हजार की आबादी है जिसमें 23000 मतदाता है। विद्युत उपकेंद्र के बन जाने पर आम जनमानस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित रुपईडीहा बाजार को भी निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। इससे व्यापार में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत रूपईडीहा में मौजूदा समय में सहाबा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पचपकरी वार्ड नंबर 4 में उपकेंद्र के लिए जमीन का स्थलीय निरीक्षण पूर्व में किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक रतन अग्रवाल ने बताया कि नवंबर 2023 में चीफ इंजीनियर गोंडा दीपक अग्रवाल रूपईडीहा आए हुए थे। तभी विद्युत आपूर्ति सुगम बनाने के लिए एक विद्युत उपकेंद्र की मांग हुई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए अब काम शुरू हुआ है।
शुरू हुई कवायद
बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग को भूमि आवंटन के लिए पत्र लिखा गया है। इस पर काम शुरू हो गया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रूपईडीहा में जल्द ही बनने कवायद शुरू होगी।
डॉ उमाशंकर वैश्य, चेयरमैन रूपईडीहा