फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal's rhinos are liking Katarniya forest area

Bahraich News: नेपाल के गैंडों को रास आ रहा है कतर्निया वन्य क्षेत्र

Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nepal's rhinos are liking Katarniya forest area
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में विचरण करते गैंडा।

विज्ञापन



बहराइच। नेपाल क्षेत्र के गैंडों को भी अब कतर्नियाघाट रास आने लगा है। बृहस्पतिवार की रात वन्य जीव प्रभाग से सटे नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से तस्कर हाथियों के बाद अब गैंडे की आमद भी भारतीय क्षेत्र में हुई है।

बच्चों के साथ भारतीय क्षेत्र में आए गैंडे के पूरे परिवार से जहां पर्यटन से जुड़े लोगों में उत्साह है, वहीं स्थानीय किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बर्दिया गांव के पास एसएसबी कैंप से सटे भारतीय इलाके में गैंडों का पूरा झुंड देखा गया। जिसमें दो बड़े गेंडों के साथ दो बच्चे शामिल थे। इन गैंड़ों ने अपनी चहलकदमी से खेतों में लगी गेहूं और सरसों की फसल को भी रौंद दिया। इससे बर्दिया के साथ ही भारतीय क्षेत्र में रहने वाले आसपास के इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान सुरेश दूबे ने बताया कि बीते दो तीन दिनों से नेपाली गैंडे भारतीय क्षेत्र में आराम से विचरण करते देखे जा रहे हैं। बताया कि इनकी चहल कदमी से गेंहू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों द्वारा हांका लगाकर घंटों की मशक्कत के बाद इन गेंडों को खेतों से भगाया जा सका।



हाथियों के उत्पात से पहले ही परेशानी

नेपाल सीमा से सटे बर्दिया गांव निवासी किसान बृजलाल ने बताया कि वह 11 फरवरी को खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान नेपाल से आए हाथियों ने उत्पात मचाते हुए पेड़ सहित उनको मचान से गिरा दिया था। ग्रामीणों में इससे व्याप्त दहशत खत्म भी नहीं हो सकी थी कि अब गैंडे की दस्तक ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।


भारतीय क्षेत्र में भी हैं गैंडे

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग गैंडो को पहले से रास आता रहा है। वन विभाग की गणना के अनुसार भारतीय क्षेत्र में गैंडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व की गणना में भारतीय क्षेत्र में 8 गैंडे थे, जिनकी संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed