{"_id":"68fbd936a2a8d4c42c07fab9","slug":"nepali-youth-arrested-with-smack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138571-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात एक नेपाली युवक को 12.71 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बॉर्डर के पिलर संख्या 651/11 के पास पुलिस और एसएसबी के जवान संयुक्त गश्त कर रहे थे। गश्ती दल जब सीमांत डिग्री कॉलेज की ओर पहुंचा, तभी संदिग्ध रूप से घूम रहे नेपाल के बांके जिले के खास कारकांदो वार्ड नंबर 18 निवासी दीपेंद्र वर्मा को रोक कर तलाशी ली गई।
दीपेंद्र के पास से 12.71 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।