फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nawabganj A became the Under-16 volleyball champion

Bahraich News: नवाबगंज ए बनी अंडर-16 वॉलीबॉल चैंपियन

Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj A became the Under-16 volleyball champion
नवाबगंज। जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय अंडर-16 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में नवाबगंज ए की टीम ने बी को सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नवाबगंज ए, नवाबगंज बी, किशुन गांव और भटपुरवा सहित कुल चार टीमों ने दमखम दिखाया। पहले सेमीफाइनल में नवाबगंज ए ने भटपुरवा को हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नवाबगंज बी ने किशुन गांव को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेले गए फाइनल में नवाबगंज ए ने आकाश सिंह के बेहतरीन खेल की बदौलत टीम ने पहला सेट 25-20 और दूसरा सेट 25-21 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद अफरीदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इसरार अहमद व अरसू सिद्दीकी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed