{"_id":"600efc688ebc3e32eb6f7876","slug":"national-voters-day-bahraich-news-lko5616973200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर लोकतंत्र मजबूत करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर लोकतंत्र मजबूत करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
बहराइच : कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षिकाओं को शील्ड देते डीएम व एसपी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने एसपी विपिन मिश्रा व सीडीओ कविता मीना के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमोलिया खास के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु प्रसाद शुक्ला ने किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डीएम शंभु कुमार ने कहा कि हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है कि संपूर्ण श्वि में भारत के लोकतंत्र की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। जिसके लिए सभी अर्ह नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ ही निर्वाचन के समय अपने मताधिकार का प्रयोग भी करना होगा।
विज्ञापन
एसपी विपिन मिश्र ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब भी आम चुनाव होते हैं तो दूसरे देशों की निगाहें भी हमारी तरफ होती हैं। दूसरे देश सोचते हैं कि इतने विशाल देश में कैसे निर्वाचन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाता है। लोग हमसे सबक लेते हैं।
सीडीओ कविता मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी अर्ह लोगों विशेषकर युवक-युवतियों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना होगा। लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन में मतदान भी करना होगा, क्योंकि युवा पीढ़ी के हाथों में ही देश का भविष्य है। इस मौके पर सीआरओ प्रदीप यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, ईओ पवन कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य बीआर वर्मा द्वारा छात्र-छात्रओं को शपथ दिलाई गई। जागरूक करने के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक से आसाम चौराहा भिनगा रोड, कैलाश होटल से होते हुए गल्ला मंडी होकर वापस कॉलेज में आकर रैली समाप्त हुई। इस मौके पर अनुभव अस्थाना, राम सागर प्रसाद, अंबिका प्रसाद, शफीक अंसारी, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार ठाकुर, अच्युत त्रिपाठी, बृजनाथ प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।