फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   National-level players were groomed in the very schools that preserved their playgrounds.

Bahraich News: जिन स्कूलों ने बचाए मैदान, वहीं तैयार हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी

Mon, 27 Jul 2026 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
National-level players were groomed in the very schools that preserved their playgrounds.
स्कूल मैदान में खेलते ​खिलाड़ी।
बहराइच। जिले के कई माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान के अभाव, अतिक्रमण और भूमि विवाद से जूझ रहे हैं, लेकिन जिन स्कूलों ने अपने मैदानों को बचाए रखा, वहां से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं लगातार उभर रही हैं। शहर का महाराज सिंह इंटर कॉलेज इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है। विद्यालय के दो छात्रों ने लगातार दो वर्षों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि यदि मैदान सुरक्षित हों और नियमित अभ्यास मिले तो छोटे शहरों के छात्र भी देशभर में पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्र संजीव सिंह ने 4 नवंबर 2023 को यूपी स्कूल गेम्स अंडर-इवेंट की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके बाद उनका चयन 15 जुलाई 2024 को लखनऊ में आयोजित यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फेडरेशन कप के लिए हुआ, जहां उन्होंने प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025-26 में इसी विद्यालय के छात्र अरनव सिंह ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने चौथा स्थान हासिल कर जिले को नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश गुप्ता का कहना है कि परिसर में उपलब्ध खेल मैदान, नियमित सुबह-शाम अभ्यास और खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल ने इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों के अनुसार खेल प्रतिभा की शुरुआत स्टेडियम से नहीं, बल्कि स्कूल के मैदान से होती है। यदि विद्यालयों के मैदान सुरक्षित रहें और बच्चों को नियमित अभ्यास का अवसर मिले तो जिले से अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं।

महाराज सिंह इंटर कॉलेज की उपलब्धियां
- संजीव सिंह : 4 नवंबर 2023 को यूपी स्कूल गेम्स में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक।
15 जुलाई 2024 : यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (फेडरेशन कप), लखनऊ में प्रतिभाग।

- अरनव सिंह : 2025-26 में राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन प्रतियोगिता में 200 व 400 मीटर में दो स्वर्ण पदक।

-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed