फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nanpara will Smart City

नानपारा बनेगा स्मार्ट सिटी

Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
नानपारा नगर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। वाईफाई व सीसीटीवी कैमरे समेत अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उसके तहत वर्ष 2017 में नानपारा नगर पालिका परिषद स्मार्ट सिटी बन सकेगी। 
विज्ञापन


देश के कई शहरों को स्मार्ट बनाने की सरकारों के स्तर से कोशिशें हो रही हैं। इस दिशा में नानपारा नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र को अत्याधुनिक बनाने की कवायद शुरू की है। करीब चार किलोमीटर परिक्षेत्र में आबाद नानपारा नगर को सीसीटीवी कैमरे व वाईफाई की सुविधा से लैस किये जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद ने बताया कि नगर को अत्याधुनिक सिटी बनाने के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में बिजली, पानी, वाईफाई, प्रकाश व सभी ई सुविधाएं मुहैया कराने का उल्लेख किया गया। फाइल शासन को भेज दी गई है। प्रमुख सचिव नगर विकास व नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रस्ताव को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन दिया है कि डेढ़ माह में परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट स्वीकृत होने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2017 के शुरुआत के तीन महीनों में नानपारा नगर को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है। नानपारा नगर नेपाल सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटक अक्सर नगर क्षेत्र से गुजरते हैं।


स्मार्ट सिटी बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। बताया कि नगर क्षेत्र में मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा। चंडीगढ़ व हरियाणा की तर्ज पर मोबाइल शौचालय रिक्शा का संचालन किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक स्मार्ट सिटी का कंट्रोल रूम नानपारा नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि अगले वर्ष की शुरुआत में स्मार्ट सिटी का तोहफा देने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed