{"_id":"6876b1462abed52e8a0df820","slug":"nanpara-bahraich-rail-electrification-inspected-loco-trial-done-in-the-evening-bahraich-news-c-98-1-brp1009-133669-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा- बहराइच रेल रेल विद्युतीकरण का हुआ निरीक्षण, शाम को हुआ लोको ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा- बहराइच रेल रेल विद्युतीकरण का हुआ निरीक्षण, शाम को हुआ लोको ट्रायल
Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
नानपारा अमान परिवर्तन विद्युतीकरण का निरीक्षण करते प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल।
बहराइच। नानपारा- बहराइच रेल परियोजना अंतिम चरण में है। मंगलवार को ट्रेन चलाए जाने के लिए किए गए विद्युतीकरण का निरीक्षण करने के लिए प्रमुख विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल बहराइच पहुंचे। उन्होंने विद्युतीकरण के साथ ही गेट, गर्डर ब्रिजों के साथ ही स्टेशन का जायजा लिया। नानपारा रेलखंड पर पहली बार 25,000 वोल्ट की विद्युत धारा का प्रवाह किया गया है।
नानपारा रेललाइन आमान परिवर्तन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, यहां अब निरीक्षण का दौर चल रहा है। इसी के तहत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल मंगलवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने आमान परिवर्तन के साथ ही रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण बहराइच स्टेशन से सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ जो रास्ते में पड़ने वाले गेटों, गर्डर ब्रिजों व रिसिया, मटेरा रेलवे स्टेशन होते हुए नानपारा स्टेशन पर शाम चार बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर विद्युत सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों की जांच की गई। कुछ उपकरण में कमियां भी देखने को मिलीं। जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान ओम प्रताप सिंह मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण, रजनीश गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक धनंजय मिश्रा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, अश्विनी तिवारी मंडल इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों से अपील
इस रेल परियोजना पर करीब दो वर्ष से कार्य चल रहा है। इसलिए पटरी के किनारे पड़ने वाले गांवों के लोग पटरी पर ही रात को सो जाते हैं। वहीं पर अपने जानवरों को बांध देते हैं जबकि अब बहराइच से नानपारा रेल खंड पर 25,000 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। इसको लेकर बहराइच-नानपारा रेल विद्युतीकरण परियोजना व मुख्य तकनीकी सलाहकार मुख्य विद्युत इंजीनियर ( निर्माण ) पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल जगन्नाथ मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह रेलवे प्लेटफार्म स्थित बिजली के पोल से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें व जानवरों को ट्रैक पर जाने से रोकें।
आज आएंगे रेल संरक्षा आयुक्त
आमान परिवर्तन को अंतिम मंजूरी देने से पूर्व बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रेल संरक्षा आयुक्त बहराइच आएंगे। यहां से वह पहले दिन छह मोटर ट्राॅलियों से बहराइच से मटेरा तक जाएंगे। दूसरे दिन मटेरा से नानपारा तक जाएंगे। इसके बाद वह स्पीड ट्रेन से वापस लौटेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस परियोजना पर ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल जाएगी।