{"_id":"63dbf198ee93c565a23f5b89","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-73930-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हसरत न हुई पूरी, जिले में रेल सुविधाएं रह गईं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हसरत न हुई पूरी, जिले में रेल सुविधाएं रह गईं अधूरी
Thu, 02 Feb 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। केंद्र सरकार के बजट में जिले की रेल सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिए जाने से जिलेवासी मायूस हैं। बीते वर्ष अगस्त माह में शुरू हुई इंटरसिटी को भी बंद कर दिया गया। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि पिछड़ा जिला होने के चलते यहां की रेल सुविधाओं को बहाल कर इसमें कुछ इजाफा होगा, लेकिन बजट में कुछ हासिल नहीं हुआ। जिलेवासी तमाम अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां से काफी संख्या में रेल यात्रियों का नेपाल आना-जाना रहता है। इसके अलावा कतर्नियाघाट वन्य जीव बिहार पर्यटन स्थल पर भी दूर-दराज जिलों से काफी लोगों का आना रहता है, लेकिन जिले में रेल की सुविधा न होने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा उठानी पड़ती है। लोगों के लिए आवागमन के लिए एक मात्र सुविधा रोडवेज ही है। केंद्र सरकार की ओर से बीते वर्ष 2022 के अगस्त माह में जिले से वाराणसी के लिए एक इंटरसिटी एक्सप्रेस का जब संचालन किया था, तो लोगों में खुशी का माहौल था। हालांकि बीच में कुछ दिनों तक चलने के बाद इंटरसिटी करीब चार माह बंद पड़ी है। इस समय यहां पर सिर्फ मैलानी पैसेंजर ही चल रही है।.........................
ट्रेनों की संख्या बढ़नी चाहिए
पूर्व में मीटरगेज लाइन होने के चलते जिले में रेल सुविधा कुछ हद तक ठीक थी, लेकिन बड़ी लाइन के बनने के बाद जिले की रेल सुविधा ध्वस्त हो गई। जो इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया गया था, उसको भी बंद कर दिया गया। सरकार ने बजट में भी जिले को रेल सुविधा प्रदान करने की कोई व्यवस्था नहीं बनाई। यह निराशजनक है। जिले के सांसद को जिले में ट्रेन की सुविधा बढ़ाने के लिए आगे आना होगा।
मनीष यादव, अधिवक्ता
दोबारा शुरू की जाए इंटरसिटी एक्सप्रेस
रेल सुविधा बढ़नी तो दूर की बात है, जो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा जिलेवासियों को सरकार की ओर से प्रदान की गई थी उसको भी बंद कर दिया गया। जिले के सांसद को दोबारा ट्रेन के संचालन पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
डा.सुबोध मिश्रा, शिक्षक
बदहाल है जिले की रेल व्यवस्था
जिले में मौजूदा समय रेल की सुविधा बदहाल अवस्था में है। जिले में जब सरकार की ओर से बड़ी लाइन बिछाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था, तो सभी में काफी खुशी थी। बजट आने से पूर्व भी जिले के लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन रेल सुविधा के मामले में न ही बजट में कुछ मिला और न बंद ट्रेन के संचालन की घोषणा ही की गई। यह जनपदवासियों के लिए बहुत कष्टदायी है।
अफसर हुसैन, निवर्तमान सभासद
रेल सुविधा पर देना होगा ध्यान
केंद्र सरकार की ओर से बजट में कोई रेल सुविधा का उल्लेख न होना निश्चित तौर पर जनपदवासियों के लिए दु:खद है। सांसद के प्रयास से जिले में वाराणसी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया गया था। अब वह भी सेवा चार माह से बंद पड़ी है। जिले के सांसद को रेल सुविधा को बढ़ाने व बंद सेवा को पुन: संचालित कराने का प्रयास करना चाहिए।
आनंद मोहन प्रधान, शिक्षक