फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: केंद्रों पर खत्म हुई बूस्टर डोज की खुराक, टीकाकरण बंद

Thu, 02 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूूज एजेेंसी बहराइच। कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की जा रही है। बीते वर्ष आठ दिसंबर को वैक्सीन समाप्त हो जाने के बाद लगभग एक माह टीकाकरण कार्य ठप रहा। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर 25 हजार बूस्टर डोज भेेजी गई थी। जिससे जिले में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया था। अब एक बार फिर विभिन्न केंद्रों पर बूस्टर डोज समाप्त हो जाने से टीकाकरण कार्य ठप हो गया है। लोग बिना वैक्सीन लगवाए मायूस लौटने पर विवश हैं।जिले में बूस्टर डोज लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत अब तक कुल छह लाख 57 हजार 50 लोगों को बूस्टर डोज प्रदान की गई है। बीते दिसंबर माह में वैक्सीन समाप्त हो जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन का कार्य बंद कर दिया गया था। जबकि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन काफी पहले से ही बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में जिला मुख्यालय पर कोविशील्ड की 25 हजार बूस्टर डोज भेेजी गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 15-15 सौ डोज उपलब्ध कराते हुए टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर बूस्टर डोज समाप्त होने की कगार पर है। जिससे कई स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य बंद भी कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में भी बूस्टर डोज की गिनी चुनी खुराक ही मौजूद है।
विज्ञापन



शीघ्र करा लें टीकाकरण
बूस्टर डोज की तीन हजार खुराक शासन से फिर भेजी गई है। जिसे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजने के साथ ही मेडिकल कॉलेेज में भी रखवा दिया गया है। सभी लोग जिन्होंने कोविशील्ड की वैक्सीन लगवाई है। वह कोविशील्ड की बूस्टर डोज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed