{"_id":"63c98f431719ba205b73604b","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-58559-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा
Fri, 20 Jan 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को डिजीटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास तेज कर दिया गया है। योजना के प्रथम चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज, मिहींपुरवा व नानपारा में डिजीटल एक्सरे मशीन स्थापित कराई जाएगी। गुरुवार को इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए।शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे मशीन संचालित कराने की योजना बनाई गई है। योजना के प्रथम चरण में डिजीटल एक्सरे मशीन स्थापित कराने के लिए कैसरगंज, मिहींपुरवा व नानपारा का चयन किया गया है। डिजीटल मशीन की स्थापना के लिए भारत सरकार के जन शक्ति मंत्रालय का उपक्रम वेबकास्ट लिमिटेड को सीएसआर योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया था।
इसके तहत प्रथम चरण में डिजिटल मशीन की स्थापना के लिए डीएम डॉ.दिनेेश चंद्र व वेबकास्ट लिमिटेड के मुख्य प्रबंधन कारपोरेट प्लानिंग सीपी अरोड़ा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ.एसके सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ.पीयूष नायक व डीएचईआईओ बृृजेश सिंह व वेबकास्ट लिमिटेेड के विवेक पांडेय मौजूद रहे।