फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

Fri, 20 Jan 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Jan 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
NA
मटेरा(बहराइच)। मटेरा थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं व पुरुष एक महिला को पीटते देखे जा रहे हैं। वीडियो दो पड़ोसी महिलाओं के बीच विवाद के बाद का बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो के बारे में मटेरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो लगभग तीन दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जमालुद्दीन जोत निवासी सुशीला देवी का उनके पड़ोस में रहने वाली निर्मला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिलाओं ने आपस में मारपीट की थी। प्रकरण में शामिल युवक का शांति भंग में चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन



वहीं सुशीला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दूसरे पक्ष वीरेन्द्र की ओर से भी तहरीर देकर विवाद में उनकी बुजुर्ग मां निर्मला का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया था। प्रकरण में बुजुर्ग निर्मला का हाथ फ्रैक्चर आने के बाद उनकी ओर से भी बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed