{"_id":"5d1e2f2c8ebc3e3cf257f7a4","slug":"murder-for-dowery-bahraich-news-lko468889118","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार के लिए विवाहिता को मार डाला
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। निबुई कला गांव निवासी एक विवाहिता को उसकी ससुराल के लोगों ने दहेज में 50 हजार रुपये न मिलने पर पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज वार्ड नंबर 21 ग्राम पुरैना निवासी सीताराम सोनी ने हुजूरपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी सोनू सोनी (20) का विवाह दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के निबुई कला गांव निवासी दीप नरायन सोनी के साथ किया था।
विवाह के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिनों से ससुराल के लोग 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे लेकिन ससुराल की मांग पूरी करने की हिम्मत नहीं थी। इसके चलते कई बार ससुराल के लोगों से बातचीत की गई लेकिन बेटी का उत्पीड़न थमा नहीं।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि बुधवार रात में ससुराल के लोगों ने बेटी की पिटाई कर उसे मार डाला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।