फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Munadi made the arrest of the accused

हत्या के अभियुक्त की गिरफ्तारी को कराई मुनादी

Wed, 24 Feb 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Munadi made the arrest of the accused
रुपईडीहा (बहराइच)। अड़गोड़वा गांव में एक वर्ष पूर्व महिला की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
विज्ञापन

रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अड़गोड़वा गांव में अज्ञात महिला की हत्या हुई थी। जांच में मृतका की पहचान फखरपुर के अवसानखां पुरवा गांव निवासी इशहाक की पुत्री नसरीन उर्फ हासरीन के रूप में हुई थी। हत्या में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि रिसिया थाना क्षेत्र के इटकौरी परेवा गांव निवासी रियाज अभी भी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस कई बार उसके घर पर दबिश दे चुकी है। ऐसे में कोर्ट द्वारा धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके गांव में मुनादी कराई गई है। नोटिस मकान पर चस्पा कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि फरार अभियुक्त ने कोर्ट में समर्पण नहीं किया तो उसके मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed