फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Multipurpose open gym to be opened in villages

गांवों में खोले जाएं मल्टीपर्पज ओपन जिम

Sun, 24 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose open gym to be opened in villages
बहराइच के विकास भवन सभागार में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद बृज भू - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की गई, जिसमें मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने और युवाओं को स्वस्थ बनाने के लिए प्रत्येक गांव में उपकरणों से सुसज्जित मल्टीपर्पज ओपन जिम खोलने का निर्देश जारी किया गया। बैठक से गैरहाजिर रहने पर पीएमजीएसवाई के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित कराये जायें। सांसद ने स्वस्थ युवा भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव में उपकरणों से सुसज्जित मल्टीपर्पज ओपन जिम खोलने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

तालाब सुधार कार्य की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्देश दिया कि तालाबों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने मनरेगा के तहत क्षेत्र पंचायतों से कार्य कराये जाने का सुझाव दिया। जिस पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर कार्य आवंटित किया जायेगा। जनपद गोंडा व बहराइच की चार नदियों की सिल्ट सफाई के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा को लेकर शासन को भेजे गये प्रस्ताव के बारे में डीएम अपने स्तर से प्रयास करें।
सांसद ने निर्देश दिया कि मनेरगा के तहत हुए कार्यों की सूची जनप्रतिनिधि को उपलब्ध करायी जाय। सांसद कैसरगंज ने सुझाव दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाये जायें। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर ग्राम प्रधानों के खाते में धनराशि आवंटित हो जाने से समस्या आ रही है।
इस बारे में डीएम से अपेक्षा की गयी कि अपने स्तर से जांच कराकर वस्तुस्थिति से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया जाये। सांसद ने डीएम को यह भी निर्देश दिया कि जनपद में स्थित मेला, हाट बाजार, पूजा स्थल आदि ऐसे स्थान जहां पर जनसमुदाय एकत्र होते हों, वहां पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए सूची तैयार कर ली जाय।
इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, बलहा की सरोज सोनकर, विधान परिषद सदस्य हाजी इमलाक खां, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, सदर विधायक के प्रतिनिधि जय प्रकाश शर्मा, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह व संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

सड़कों का कराया जाए सत्यापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने अनुरक्षण के लिए चयनित सड़कों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया। डीएम से अपेक्षा की गयी कि अनुरक्षित सभी सड़कों का स्थलीय सत्यापन कराया जाए। सड़कों की स्थिति से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed