{"_id":"6a66504a431b0bac6a0c1e3a","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153898-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रिसिया/जरवलरोड। थाना रिसिया क्षेत्र में रविवार सुबह सब्जी लेकर बाइक से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसी तरह भभुआ क्षेत्र से मजदूरी कर लौट रहे करनैलगंज निवासी श्रमिक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।
रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम सुजातपुर निवासी मयंकर (30) रविवार की सुबह समईसा से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलिया बुलबुल चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलावस्था में मयंकर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
दूसरी ओर करनैलगंज के छतौनी निवासी ईश्वरदीन (50) मजदूरी का कार्य करते थे। शनिवार को वह भभुआ क्षेत्र से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भतीजे रामकिशोर उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।