{"_id":"68ffc6db297ece88e207000b","slug":"motor-mechanic-killed-12-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138755-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में मोटर मैकेनिक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में मोटर मैकेनिक की मौत, 12 घायल
Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़हा चौराहे पर दुघर्टना के बाद जांच करतीं पुलिस। -संवाद
बहराइच। एक मोटर मैकेनिक की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, सोमवार दोपहर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय डॉक्टरों के पास कराया गया।
ग्राम पंचायत मुरौव्वा टिकुरी के पास सोमवार सुबह बांध के नीचे एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बौंडी पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त ग्राम घासीपुर फखरपुर निवासी मोहम्मद अनवर (36) के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि वह मोटर मैकेनिक थे और रविवार की रात सीतापुर में मोटर की मरम्मत के लिए अपने घर से निकले थे। टिकुरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बांध के नीचे जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष टीएन मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, सेमगढ़हा चौराहे पर सोमवार दोपहर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। बस में सवार 12 यात्रियों को हल्की चोट आई। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली कोदही की ओर से जैतापुर जा रही थी, जबकि सवारियों से भरी बस बौंडी से कुंडासर को जा रही थी। सेमगढ़हा चौराहे के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक बैरिया निवासी सतीश (35) को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष बौंडी त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट लगी है। स्थानीय डॉक्टरों के पास मरहम-पट्टी के बाद सभी गंतव्य को चले गए। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।