फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother Sherawali will reside in homes and pandals

Bahraich News: घरों व पंडालों में विराजेंगी मां शेरावाली

Tue, 01 Oct 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 01 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mother Sherawali will reside in homes and pandals
बहराइच के छोटी बाजार में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयार पंडाल। -संवाद
बहराइच। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। मां शेरावाली की आराधना के लिए दुर्गा पूजा -पंडलों का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। मंगलवार को श्रद्धालु दिनभर मंदिरों का रंग-रोगन, फूल मालाओं से पंडाल तैयार करने में लगे रहे। नवरात्र में आदि शक्ति मां अंबे पंडालों व घरों में विराजमान हो जाएंगी। पूरे नौ दिन शक्ति स्वरूपा की पूजा-आराधना की जाएगी।
विज्ञापन

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की उपासना के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। श्रद्धालु जहां अपने-अपने घरों में मंगल घट स्थापित कर भगवती का पूजन करने का प्रबंध शुरू कर दिया है, वहीं देवी मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं रखने के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं। बुधवार की देर रात तक पूजा पंडाल सज धजकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से देवी मां की पूजा शुरू हो जाएगी। मंगलवार को शहर के पानी टंकी चौराहा, प्रधान डाकघर के सामने, केडीसी रोड, नगर पालिका के बगल, पीपल तिराहा, लोहिया चौराहा, गुदड़ी में श्रद्धालु पंडाल सजाते व बाजारों में श्रद्धालु पूजन सामग्री भी खरीदते नजर आए। नलकूप कॉलेनी स्थित शिव शक्ति कैलाश मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एसपी मिश्र ने बताया कि तीन अक्तूबर को मां भगवती के विग्रह की स्थापना की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता मिश्रा, सीमा वर्ता, नीलम वाल्मीकि, रानी यादव आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल व लखीमपुर तक जाती, रुपईडीहा से दुर्गा प्रतिमाएं
रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत रुपईडीहा में मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोलकाता के मूर्तिकार पंकज पाल ने बताया कि दो अक्तूबर से मूर्तियां पंडालों में पहुंचने लगती हैं। इस बार 107 दुर्गा जी की मूर्तियां बनाईं हैं। एक मूर्ति की कीमत 6000 से 10,000 तक है। उन्होंने बताया कि उनकी 10 सदस्यों की टीम लगातार मां दुर्गे, लक्ष्मी गणेश महिषासुर आदि की मूर्तियां बनाने का काम करती हैं। इस बार मित्र राष्ट्र नेपालगंज में 30, 15 मूर्तियां नानपारा, 30 से 35 मूर्तियां बहराइच, 15 से 20 मूर्तियां लखीमपुर, 10 से 12 मूर्तियां खैरीघाट, 5 मूर्तिया मिहींपुरवा, 15 मूर्तियां रुपईडीहा में जाएंगी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र में 172 दुर्गा पंडाल स्थापित किए जाएंगे। (संवाद)

नवाबगंज में 75 जगहों पर रखी जाएंगी प्रतिमाएं

नवाबगंज/रिसिया (बहराइच)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के 75 स्थान पर मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होगी। पूजा समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल गुप्ता ने बताया कि इस बार भी भव्य रूप से दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा। नवरात्र को लेकर रिसिया के विश्रामघाट स्थित सरयू तट पर एसडीएम सदर राकेश कुमार मौर्य, बीडीओ सुरेश कुमार, थाना प्रभारी दद्दन सिंह, चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने जायजा लिया। इंदिरा नगर, हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर, श्याम बाबा मंदिर, चरसिया बाबा कुट्टी, शास्त्री नगर, सूरदास बाबा कुट्टी, गायत्री नगर शिव मंदिर, रविदास नगर, देवीपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाएं रखी जाएंगी। (संवाद)


शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार
विशेश्वरगंज (बहराइच)। दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों को शांतिपूर्वक बनाने के लिए मंगलवार को थाना विशेश्वरगंज में पयागपुर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 77 स्थानों पर प्रतिमाएं रखी जाएंगी। सभी लोग शांतिपूर्वक मनाएं। किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं है। सभी आयोजक आयोजक अपनी टीम को सतर्क रखें व डीजे पर अश्लील व तेज ध्वनि के गाने न बजाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed