फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother and child died

नवजात की मौत के बाद प्रसूता ने दम तोड़ा

Sun, 18 Oct 2015 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 18 Oct 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रसूता की मौत सदमे व खून की कमी से हुई है। तहसील महसी अंतर्गत गरेठी गुरुदत्तसिंहपुरवा गांव निवासी दलबीर सिंह की पत्नी रेनू (25) को गत शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

विज्ञापन


इस पर पति ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करते हुए जांच कराई। रेनू ने शनिवार दोपहर मृत शिशु को जन्म दिया। इस सूचना से उसके परिवार में मायूसी छा गई। वहीं, रेनू सदमे में चली गई। इसके बाद रेनू को रक्त स्राव शुरू हो गया। उसे झटके आने लगे। शनिवार रात रेनू की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. केबी जैन का कहना है कि प्रसूता में खून की कमी थी। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

 
पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गत गुरुवार की रात हुई प्रसूता की मौत के बाद जिला महिला अस्पताल में यह दूसरी प्रसूता की मौत है। तीन दिनों में दो प्रसूताओं की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की पोल खोल कर रख दी है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र खोल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आशा कार्यकर्त्रियों व एएनएम के जरिए नियमित टीकाकरण व उनकी देखभाल के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन तराई में स्थितियां उलट हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजु श्रीवास्तव कहती हैं कि यहां 80 महिलाएं एनीमिक हैं। जिसके कारण प्रसव के दौरान जटिलताएं पैदा होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed