{"_id":"68ab6d8a5c083d3132037259","slug":"more-patients-of-cold-fever-and-skin-diseases-came-to-the-fair-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-135619-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज आए ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज आए ज्यादा
Mon, 25 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी नर्सिंगडीहा पर लगे आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक। -संवाद
पयागपुर/बाबागंज/रिसिया/रुपईडीहा। जिले भर की पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार व त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक देखी गई।
पयागपुर, खुटेहना, बभनियांवा, रामनगर, खजुरी, मुंडेरवा ठकुराइन व पहलवारा पीएचसी पर करीब 336 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। पीएचसी बाबागंज पर डॉ. आयुष ने 21 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट शमीम अहमद, मनोज श्रीवास्तव व यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।
रिसिया की नर्सिंगडीहा पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. जीशान ने 12 मरीजों की सेहत जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट संतोष श्रीवास्तव, एलटी मनीष, स्टाफ नर्स सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहीं। रुपईडीहा पीएचसी पर डॉ. रजनी गुप्ता ने 22 मरीजों की सेहत जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान स्टाफ नर्स संगीता रावत, एलटी संजय कुमार व शकुंतला वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रूपईडीहा में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं
पीएचसी रूपईडीहा पर फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। इससे रविवार को मरीजों को दवाएं लेने में काफी वक्त लगा। डॉ. रजनी गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर करीब 10 माह से फार्मासिस्ट नहीं है। सीएचसी अधीक्षक महेश विश्वकर्मा ने बताया कि पत्र भेजकर तैनाती की मांग की गई है।